Menu
blogid : 3502 postid : 711

देश प्रेम की होली-Holi Contest

अंगार
अंगार
  • 84 Posts
  • 1564 Comments

देश प्रेम का त्योहार मनाएं,

यारों आओ होली में,

फैलाएं सन्देश अमन का,

प्यार मौहब्बत होली में.

 

छोटों को दें आशीष, बड़ों से लेकर,

खुशियाँ भरलें झोली में,

सभ्यता औ संस्कृति का भी तो,

मान रखें कुछ होली में.

 

राग-द्वेष, वैमनस्य भुलाकर,

गले मिलें सब होली में,

जाति, धर्म और भेदभाव को,

आग लगाएं होली में.

 

हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई,

राम और डेविड हों भाई-भाई,

रहमान को गले लगा ले,

ओए करतारा होली में.

 

चैनो-अमन औ बंधुत्व के,

दुश्मन पहचानें होली में,

देश-समाज के गद्दारों का मुंह,

काला कर दें होली में.

 

बलिदानी माटी के लाल रंग पे,

डालें रंग बसन्ती होली में,

तन-मन रंग लें केसरिया हम,

धूम मचा दें होली में.

 

प्यार-मोहब्बत-भाईचारा,

परवान चढ़े गर होली में,

और देश-प्रेम में तन-मन भीजै,

तो मजा आ जाय होली में.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh